मुंबई, 16 अप्रैल। 2011 में आई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ की सफलता के बाद, निर्माता और निर्देशक विक्रम भट्ट एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्रम ने महेश भट्ट और आनंद पंडित के साथ मिलकर काम किया है।
यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। महेश भट्ट और आनंद पंडित द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ में महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस हॉरर मिस्ट्री का निर्माण आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट ने मिलकर किया है।
महाक्षय ने पहले ही संकेत दिया था कि इस सीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा था कि ‘हॉन्टेड 3डी’ की वापसी हो रही है और विक्रम भट्ट फिर से निर्देशन करेंगे।
निर्माताओं के अनुसार, इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का टीजर तैयार है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।
‘हॉन्टेड 3डी’ की बात करें तो यह फिल्म भट्ट कैंप की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिमोह, टिया बाजपेयी, अचिंत कौर और आरिफ जकारिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
फिल्म की कहानी एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लड़की की आत्मा से जुड़ता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य की परतें खुलती जाती हैं। उसे पता चलता है कि लड़की को उसके पियानो शिक्षक ने प्रताड़ित किया था।
2023 में आई ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ का निर्देशन कृष्णा भट्ट ने किया था, और इसका निर्माण विक्रम भट्ट ने किया था। यह 1920 फिल्म श्रृंखला की पांचवीं कड़ी थी।
इसमें अविका गौर और राहुल देव मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि बरखा बिष्ट, रणधीर राय, दानिश पंडोर, केतकी कुलकर्णी, अवतार गिल और अमित बहल सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे।
You may also like
पत्नी की हत्याराेपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक : देवनानी
श्रीमद भगवद गीता और भरत मुनि का नाट्यशास्त्र यूनेस्को की स्मृति विश्व रजिस्टर में
खाटू श्यामजी के निकट बनेगा भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर, भूमि पूजन वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न
गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्फ संपत्तियों का उपयोग : धामी